Skip to main content

BhartiyaNews24Live

मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो का इस्तीफा

Spread the love

मार्क्सवादी युवा मोर्चा (मायुमो) के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने अध्यक्ष सहित मासस के सभी सक्रिय पदों से सोमवार को इस्तीफा दे दिया. मासस व भाकपा माले की एकता रैली में उन्होंने मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अरूप चटर्जी व महासचिव हलधर महतो को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा. वह मायुमो जिला अध्यक्ष पद पर व केंद्रीय स्तर पर मीडिया प्रभारी के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं. करीब एक दशक से लगातार तीन टर्म से वह जिला अध्यक्ष पद पर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *